कोटद्वार। थिंक टैंक फ्रैंड्स ऑफ हिमालय और भलु लगदू (फील गुड) संस्था की ओर से पृथ्वी दिवस मनाया गया। उत्तराखंड हिमालयी क्षेत्र में सतत कृषि, बागवानी और जल संरक्षण पर विशेष चर्चा की गई।
पोखड़ा ब्लॉक के रायसेरा स्थित उम्मीद समन्वित कृषि बागवानी केंद्र में आयोजित संवाद कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि इस वर्ष पृथ्वी दिवस की थीम हमारी शक्ति, हमारा ग्रह रही। आयोजकों ने कहा कि वर्ष 2025 में दोनों संस्थाओं ने स्कूली बच्चों और महिला मंगल दलों को पारंपरिक जल स्रोतों के पुनर्जीवन एवं वनाग्नि नियंत्रण से संबंधित गतिविधियों में शामिल किया था। डॉ. प्रेम बहुखंडी, भलु लगदू संस्था के संस्थापक सुधीर सुंद्रियाल, ब्लॉक प्रमुख संजय गुसाईं, जिला पंचायत सदस्य पूनम कैंत्यूरा, पूर्व ग्राम प्रधान महिपाल सिंह नेगी मौजूद रहे। संवाद