फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पोस्टर में सोनाली, निबंध में अर्चना, स्लोगन में शुभी अव्वल

विज्ञापन
राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कोटद्वार में एनएसएस डे पर आयोजित प्रतियोगिता की विजेता को पुरस? - फोटो : KOTDWAR
विज्ञापन
महाविद्यालय कोटद्वार में राष्ट्रीय सेवा योजना दिवस के अवसर पर पोस्टर, स्लोगन और निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। ‘कोरोना को हराना है’ विषय पर आयोजित प्रतियोगिता में 50 एनएसएस स्वयंसेवियों ने प्रतिभाग किया। विजेताओं को प्राचार्य प्रो. जानकी पंवार ने पुरस्कृत किया। कार्यक्रम संयोजक डॉ. सरिता चौहान के मार्गदर्शन में आयोजित पोस्टर प्रतियोगिता में सोनाली ने प्रथम, विनीता रावत ने द्वितीय और शिवानी मेहरा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। स्लोगन प्रतियोगिता में शुभी गोयल ने पहला, निहारिका ने दूसरा और दिपांशु कुकरेती ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। निबंध में अर्चना पटवाल, योगिता और साक्षी पोखिरियाल ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस अवसर पर एनएसएस के कार्यक्रम अधिकारी डॉ. किशोर चौहान, डॉ. एसके गुप्ता, डॉ. अर्चना वालिया, डॉ. स्मिता बडोला, डॉ. शोभा रावत, डॉ. भगवत रावत, डॉ. सुरमान आर्य, डॉ. अनिल मान, डॉ. सीमा कुमारी, डॉ. तनु मित्तल मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें