लैंसडौन। गढ़वाल राइफल्स रेजिमेंटल सेंटर लैंसडौन के जवानों ने दुगड्डा ब्लॉक के सीला गांव में स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम के तहत ग्रामीणों के साथ मिलकर सफाई अभियान चलाया। गढ़वाल राइफल्स रेजिमेंटल सेंटर के कमांडेंट बिग्रेडियर विनोद सिंह नेगी (वीएसएम) के दिशा-निर्देश में गढ़वाल राइफल्स के जवानों ने सीला गांव में विशेष स्वच्छता अभियान का चलाकर ग्रामीणों में एक नई ऊर्जा और स्वच्छता के प्रति जागरूकता उत्पन्न की। जवानों ने कहा कि स्वच्छता केवल एक दिन का काम नहीं है, यह रोजमर्रा की आदत होनी चाहिए। इस अवसर पर गढ़वाल राइफल्स के जवानों ने लोगों को स्वच्छता की शपथ दिलाई और इस पहल में सबको जुड़ने के लिए प्रेरित किया। संवाद
फोटो समाचार