फोटो
लैंसडौन। गढ़वाल राइफल्स की ओर से डाइस स्टेडियम में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान लोकगायक मंगलेश डंगवाल ने एक से बढ़कर एक गीतों की प्रस्तुति दी। मंगलेश ने सिल्की बांद, ओ सैंया, मेरी कश्मीरा, मेरी ड्यूटी च बॉर्डर मां, शिल्पा बिजोरी, मेरी सरूपा, माया बांद की प्रस्तुति दी जिस पर जवान भी जमकर थिरके। कार्यक्रम में जीआरआरसी लैंसडौन के कमांडेंट ब्रिगेडियर विनोद सिंह नेगी, डिप्टी कमांडेंट कर्नल कुलदीप सिरोही, आर्मी परिवार कल्याण संगठन की अध्यक्ष रेखा नेगी, सेंटर सूबेदार मेजर नंदकिशोर मौजूद रहे। संवाद