फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: गुमखाल जयहरीखाल मार्ग पर स्कूटी फिसलने से पूर्व सैनिक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
लैंसडौन। गूमखाल-जयहरीखाल मार्ग पर बृहस्पतिवार शाम ग्राम समखाल के निकट एक स्कूटी अनियंत्रित होकर सड़क पर फिसल गई। जिससे स्कूटी सवार पूर्व सैनिक की मौत हो गई। कोतवाल विनय कुमार ने बताया कि समखाल के पास एक स्कूटी बेकाबू होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। स्कूटी सवार सड़क पर गिर गया। उसके सिर में गंभीर चोट आई। स्थानीय लोगों व राजस्व विभाग के कर्मियों की मदद से उसे जयहरीखाल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की शिनाख्त जगदीश चंद्र जोशी (65) पुत्र लीलाधर जोशी, निवासी शिवराजपुर देवरामपुर, कोटद्वार के रूप में हुई। राजस्व उपनिरीक्षक की ओर से शव का पंचनामा करने की कार्रवाई की जा रही है। बताया जा रहा है कि पूर्व सैनिक जगदीश चंद्र जोशी बृहस्पतिवार दोपहर कोटद्वार से स्कूटी से जयहरीखाल के रास्ते लैंसडौन जा रहे थे। रास्ते में हादसे का शिकार हो गए। पुलिस मृतक के परिजनों से संपर्क कर रही है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें