फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: पौड़ी जनपद के 29 बलिदानियों के आंगन से मिट्टी संग्रहित

विज्ञापन
विज्ञापन
पौड़ी। पौड़ी जनपद में चल रही शहीद सम्मान यात्रा शौर्य और बलिदान की अमर गाथा बनकर उभर रही है। इस पवित्र यात्रा के तहत जनपद के 29 वीर शहीदों के आंगन से मिट्टी संग्रहित की जा रही है। यह मिट्टी आगे चलकर राष्ट्रीय स्तर पर स्थापित शौर्य स्थली और शहीद स्मारकों में अमर प्रतीक के रूप में सुरक्षित की जाएगी। अब तक 26 में से 20 बलिदानी के घरों से मिट्टी संग्रहित की जा चुकी है, जिसे लैंसडाैन में सुरक्षित रखा गया है। सैनिक कल्याण अधिकारी लैंसडौन कर्नल वीरेंद्र भट्ट ने कहा कि यह प्रक्रिया केवल श्रद्धांजलि ही नहीं, बल्कि बलिदानियों परिवारों के गर्व और समाज के लिए प्रेरणा का माध्यम है। जिला सैनिक कल्याण अधिकारी मेजर करण सिंह रावत ने बताया कि तीन अक्टूबर को शेष तीन बलिदानी के घरों से मिट्टी संग्रहण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि शहीद सम्मान यात्रा का उद्देश्य नई पीढ़ी को शौर्य गाथा से प्रेरित करना और देशभक्ति की भावना को सदैव जीवित रखना है। यात्रा का समापन पांच अक्तूबर को लैंसडौन में भव्य कार्यक्रम के साथ होगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें