फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: सामाजिक संस्था राइजिंग उत्तराखंड ने मनाई ईगास

Sun, 02 Nov 2025 05:12 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। राइजिंग उत्तराखंड के तत्वावधान में एमकेवीएन स्कूल दुर्गापुरी में ईगास पर्व मनाया गया। भैलो खेलने के साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

एमकेवीएन स्कूल के संस्थापक प्रकाशचंद्र कोठारी की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष बीरेंद्र सिंह रावत, विशिष्ट अतिथि पूर्व प्रधानाचार्य ललन बुड़ाकोटी, गढ़वाल सभा के अध्यक्ष गोविंद डंडरियाल, नागरिक मंच के अध्यक्ष चंद्रप्रकाश नैथाणी ने किया। अटल उत्कृष्ट जीआईसी कण्वघाटी के बच्चों ने ढोल-दमाऊ बजाया। जीजीआईसी कोटद्वार की बालिकाओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुति दी।
मुख्य आयोजक राकेश मोहन ध्यानी व रोशन बलूनी ने कविता, ललन बुड़ाकोटी ने गजल प्रस्तुत की। चंद्रप्रकाश नैथाणी, गोविंद डंडरियाल ने ईगास पर्व पर अनुभव साझा किए। बीरेंद्र सिंह रावत ने कहा कि इगास पर्व पर्वतीय कृषकों का पर्व है। इस दौरान समाजसेवी सुभाष चंद्र नौटियाल, प्रधानाचार्या बबीता ध्यानी, सुनीता कोटनाला, समाजसेवी रंजना रावत, मयंक प्रकाश कोठारी, विकास देवरानी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें