फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्नेहा मिस और अभिजीत बने मिस्टर एमकेवीएन

विज्ञापन
विज्ञापन
एमकेवीएन सीनियर सेकेंडरी स्कूल कण्वघाटी कोटद्वार में आयोजित विदाई समारोह में स्नेहा मिस एवं अभिजीत मिस्टर एमकेवीएन 2020 चुने गए।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के चेयरमेन कै. डी.पी. बलूनी, प्रबंध निदेशक प्रकाश चंद्र कोठारी, कार्यकारी निदेशक मयंक प्रकाश कोठारी, प्रधानाचार्य आरती कंडवाल, उप-प्रधानाचार्य विपिन जदली ने संयुक्त रूप से किया। कक्षा ग्यारह के छात्र-छात्राओं ने सुंदर नृत्य प्रस्तुत किए। इस दौरान श्वेता नेगी को स्टेज स्टार, आशुतोष दास व शुभम कुमार को स्पिरिट ऑफ ह्यूमेनिटी, दीक्षा जोशी को चीयरफुल पर्सनालिटी, शुभम भारद्वाज, अंकुश व प्रियंका को स्पोर्ट्स स्टार, रूपल गौर व नीरज बहुगुणा को फोर डी आईडल, सिमरन, वैशाली, शिवानी दुदपुड़ी व काजल को क्रिएटिव पर्सनालिटी, मेघा व शिवानी को पंक्चुअल पर्सनालिटी, चिराग को डायनेमिक पर्सनालिटी, हिमानी नेगी व शुभम रावत को बेस्ट वॉलिंयटर, अभिषेक भट्ट व दीपक पाल को मैच्यूर पर्सनालिटी के पुरस्कार से नवाजा गया। सबसे सुंदर दिखने वालों में दीक्षा जोशी को मिस दीवा एवं चिराग कुकरेती को मिस्टर स्मार्टी टाइटल से नवाजा गया। इस अवसर पर विद्यालय की शिक्षा निदेशिका सिंधु कोठारी, पुष्पा केष्टवाल, रेखा देवी, कविता रावत, रेखा नेगी, राखी नेगी, मंजू रावत, सपना रावत, शिखा रावत आदि मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें