फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: रेलवे स्टेशन के पास झुग्गियां हटाईं, संयुक्त टीम ने की कार्रवाई

Wed, 22 Jul 2026 05:58 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। रेलवे स्टेशन के समीप पनियाली तल्ली क्षेत्र में अवैध रूप से बसाई गई झुग्गी-झोपड़ियों पर मंगलवार देर शाम नगर निगम, पुलिस और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए अतिक्रमण हटा दिया। अभियान के दौरान मौके पर बनी झुग्गी-झोपड़ियों को ध्वस्त कर कब्जा मुक्त कराया गया। साथ ही अतिक्रमणकारियों को दोबारा सरकारी अथवा अन्य भूमि पर कब्जा नहीं करने की सख्त चेतावनी दी गई।
विज्ञापन

प्रभारी तहसीलदार राजेंद्र प्रसाद सनवाल ने बताया कि रेलवे स्टेशन के निकट एक प्लॉट पर झुग्गी-झोपड़ियां डालकर अवैध कब्जा किए जाने की सूचना प्राप्त हुई थी। शिकायत के सत्यापन के बाद नगर निगम, पुलिस और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम मौके पर पहुंची और अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की।
उन्होंने कहा कि भविष्य में यदि संबंधित स्थान या अन्य सरकारी भूमि पर दोबारा अतिक्रमण किया गया तो संबंधित लोगों के खिलाफ नियमानुसार कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि सार्वजनिक और सरकारी भूमि को अतिक्रमण मुक्त रखने के लिए अभियान आगे भी जारी रहेगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें