फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लैंसडौन में होगा स्लॉटर हाउस का निर्माण

विज्ञापन
विज्ञापन
छावनी बोर्ड के अध्यक्ष ब्रिगेडियर अनूप सिंह चौहान की अध्यक्षता में हुई बोर्ड की बैठक में कई प्रस्ताव पारित किए गए।
विज्ञापन

कार्यालय अधीक्षक अनिल बौंठियाल ने बताया कि बैठक में छावनी चिकित्सालय के डॉ. संदीप हलधर को सेवाकाल की चार वर्ष की अवधि पूर्ण करने पर प्रोन्नत वेतनमान का लाभ देने का प्रस्ताव पारित हुआ। इसके अलावा राज्य सरकार की ओर से छावनी क्षेत्र के लिए प्रदत्त की गई 11 लाख की राशि में से नौ लाख की राशि स्लॉटर हाउस के निर्माण के लिए खर्च करने का निर्णय लिया गया। छावनी बोर्ड के उपाध्यक्ष दिनेश रावत ने बताया कि बैठक में ओल्ड ग्रांट के भवनों के चार मंजिला निर्माण करने का प्रस्ताव पारित हुआ। यह प्रस्ताव मध्य कमान लखनऊ की स्वीकृति के लिए भेजा जाएगा। बैठक में बोर्ड सचिव भूपति रोहित, डॉ. एसपी नैथानी, राजेश ध्यानी, राजेंद्र राना व इंद्रा रावत सहित बोर्ड के पदेन सदस्य मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें