पौड़ी। जिला मुख्यालय पौड़ी में आयोजित रामलीला मंचन के दौरान हुड़दंग मचाने वाले छह युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। प्रभारी कोतवाल वेद प्रकाश ने बताया कि नगर क्षेत्र में आयोजित रामलीला के दौरान कुछ युवक आपस में हुड़दंग मचा रहे थे। मौके पर मुस्तैद पुलिस टीम ने हुड़दंगियों को गिरफ्तार कर कोतवाली ले आई। जहां हुड़दंगियों पर पुलिस एक्ट के तहत कार्रवाई की जा रही है। बताया कि हुड़दंगियों में दो पौड़ी व चार युवा पाबौ के शामिल रहे।