फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: प्लेसमेंट ड्राइव में छह छात्रों का चयन

Fri, 13 Mar 2026 06:55 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

कण्वघाटी। सोर्टिक सोल्यूशंस प्राइवेट लिमिटेड कंपनी मोहाली के सहयोग से भाबर के भगवंत ग्लोबल विश्वविद्यालय में प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया गया। इसमें छह छात्र-छात्राओं को कंपनी के लिए चयनित किया गया। प्लेसमेंट सेल प्रभारी गुरजंट सिंह ने बताया कि प्लेसमेंट ड्राइव में कंप्यूटर विभाग के 25 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। कंपनी की ओर से आए एचआर हरदीप सिंह एवं उनकी टीम ने प्राथमिक परिचय, समूह चर्चा और साक्षात्कार के आधार पर छह छात्र-छात्राओं का चयन किया। चयनित छात्र-छात्राओं में बीसीए तृतीय वर्ष की श्रद्धा बंगारी, ईशा रावत, दिव्या नेगी, संजना रावत, मयंक सैनी, बीकॉम (ऑनर्स) तृतीय वर्ष की चेतना कुकरेती शामिल हैं। विश्वविद्यालय के अध्यक्ष डॉ. अनिल सिंह, डॉ. आशा सिंह, डॉ. विभांशु विक्रम, कुलपति प्रो. पीएस राणा, सहायक कुलसचिव अरुण खंतवाल, डीन डॉ. के सर्वानन ने छात्र-छात्राओं को बधाई दी। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें