कोटद्वार भाबर के दुर्गापुर में श्रीमद्भागवत कथा के दौरान कलश यात्रा निकालती महिलाएं।
- फोटो : KOTDWAR
भाबर क्षेत्र के अंतर्गत प्राचीन शिव मंदिर दुर्गापुर में श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ शुरू हो गया है। इस मौके पर कलश यात्रा भी निकाली गई।
हरिद्वार से आए कथावाचक आचार्य नीरज जोशी ने कथा वाचन करते हुए कहा कि श्रीमद्भगवत कथा का श्रवण करने से एक जन्म नहीं, अपितु हमारे कई जन्मों के पापों का नाश होता है। साथ ही जीव जन्म और मरण के बंधन से मुक्त होकर शांत व स्थिर हो जाता है। इस अवसर पर मंदिर समिति के बीएम पंत, हरिदत्त नैलवाल, केआर रिखाड़ी, महेश चंद्र पांडेय, हीरामणि तिवारी, गणेश बिष्ट, भुवन चंद्र तिवारी और पूरण चंद्र पांडेय आदि मौजूद रहे।