फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: रोडवेज डिपो पर सन्नाटा, बसों को नहीं मिले यात्री

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कोटद्वार। पहले बारिश और भूस्खलन, फिर श्रावण मास की कांवड़ यात्रा के मद्देनजर रूट डायवर्जन और अब त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव। रोडवेज बस के संचालन पर इन तीनों कारणों का काफी नकारात्मक असर पड़ा है। बृहस्पतिवार को यात्री नहीं मिलने पर तीन अनुबंधित बसों का संचालन ऐन मौके पर रद्द करना पड़ा। अन्य बसों का संचालन और लोड फैक्टर भी बुरी तरह प्रभावित हुआ।

नगर निगम होने के चलते यूं तो कोटद्वार में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की सरगर्मी नजर नहीं आई, लेकिन चुनाव का सीधा असर कोटद्वार में दिखा। कोटद्वार से दिल्ली और पर्वतीय रूट पर चलने वाली रोडवेज बसों के लिए यात्री नहीं मिले। रोडवेज डिपो के बाहर यात्रियों की प्रतीक्षा में अतिरिक्त समय के लिए बसें खड़ी करने के बाद चालक गिने-चुने यात्री लेकर ही गंतव्य की ओर बढ़ते रहे। कोटद्वार से गैर राज्यों के प्रमुख स्टेशनों जयपुर, फरीदाबाद, गुरुग्राम, नोएडा, दिल्ली, चंडीगढ़, पटियाला, अमृतसर के लिए बसों का संचालन तो जारी रखा गया, लेकिन दिल्ली रूट की तीन अनुबंधित बसें यात्री नहीं मिलने पर रद्द की गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, एआरएम अनुराग पुरोहित ने बताया कि सुबह यात्रियों की भीड़ को देखते हुए पहाड़ पर कुछ अतिरिक्त बसें भेजी गई हैं। उन्होंने मतदान के बाद लोगों के वापस बाहर अपने कार्य क्षेत्रों में लौटने के दौरान पर्याप्त यात्री मिलने की संभावना जताई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें