पोखड़ा ब्लॉक स्थित संगलाकोटी क्षेत्र के एक गांव में दिल्ली से लौटा एक व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। हालांकि उसमें कोरोना का कोई लक्षण नहीं है। स्वास्थ्य विभाग ने उसे घर पर ही आइसोलेट कर दिया है।
एसडीएम चौबट्टाखाल मनीष कुमार सिंह के मुताबिक 53 वर्षीय व्यक्ति बीती 27 मई को दिल्ली से ऋषिकेश के रास्ते गांव आ रहा था। रेड जोन से आने के कारण प्रशासन ने उसे लक्ष्मणझूला में संस्थागत क्वारंटीन किया था।
उसका सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा गया। लेकिन रिपोर्ट न आने के बावजूद 10 दिन क्वारंटीन का समय पूरा होने के बाद उसे छह जून को उसके घर भेज दिया गया। बीती आठ जून को उसकी रिपोर्ट मिली, जो पॉजिटिव पाई गई।
कोरोना की पुष्टि होने के बाद मरीज की उसके घर पर ही स्वास्थ्य जांच की गई। उसमें बीमारी का कोई लक्षण नहीं है। उसे स्वास्थ्य कर्मियों की निगरानी में होम आइसोलेट किया गया है।
डॉ. मनोज बहुखंडी, सीएमओ पौड़ी