फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भव्य शोभायात्रा से भक्तिमय हुआ दुगड्डा नगर

विज्ञापन
दुगड्डा में तीन दपिवसीय श्री सिद्धबाबा मेला महोत्सव की शोभायात्रा में शामिल झांकी। - फोटो : KOTDWAR
विज्ञापन
नगर क्षेत्र में तीन दिवसीय श्री सिद्धबाबा महोत्सव शुरू हो गया है। महोत्सव के पहले दिन सोमवार को नगर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। महोत्सव में क्षेत्रीय विद्यालयों के की ओर से उत्तराखंड की संस्कृति पर झांकियां निकाली गई।
विज्ञापन

गोदी छोटी गांव स्थित सिद्धबाबा मंदिर में शोभायात्रा का शुभारंभ ब्लाक प्रमुख रुचि कैंतुरा ने किया। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की संस्कृति की पहचान यहां के क्षेत्रीय मेले हैं। मेले के आयोजन के लिए जन सहयोग अपेक्षित है। मंदिर परिसर से शुरू हुई शोभा यात्रा नगर क्षेत्र के सुभाष बाजार, मोती बाजार, कमला नेहरू मार्ग और धनीराम बाजार होते वापस मंदिर परिसर पहुंचकर संपन्न हुई। शोभायात्रा में जीआईसी की शिव-पार्वती, राधा-कृष्ण, मीरा ब्रिज ऑफ होप की क्रिसमस की झांकी, नगर पालिका नंबर एक स्कूल की राधा कृष्ण की झांकी, गीतांजली पब्लिक स्कूल की वृंदावन के राधा कृष्ण, मांटेसरी स्कूल की बर्फानी बाबा की झांकी, शिशु विद्या मंदिर की हनुमान, गणेश, शिवजी व राधा की झांकी, नगर पालिका नंबर दो स्कूल की उत्तराखंड संस्कृति पर आधारित अभिनय को दर्शकों ने खूब सराहा। इससे पूर्व सुबह सिद्धबाबा मंदिर में प्रात: पुरोहित दिवाकर धूलिया ने भगवान गणेश का अभिषेक कर पूजन किया। क्षेत्रीय महिलाओं ने भजन कीर्तन किया। इस मौके पर ज्येेेष्ठ प्रमुख अजय पाल रावत, सिद्धबाबा मेला समिति के संरक्षक त्रिलोक चंद्र बंदूणी, व्यवस्थापक राकेश मोहन काला, सह व्यवस्थापक अतुल कुमार, अध्यक्ष राजीव अग्रवाल, उपाध्यक्ष भीमचंद धूलिया, कोषाध्यक्ष राजेंद्र बिष्ट, सचिव दीपक ध्यानी, सह सचिव संजय मोहन कंडवाल, विपिन बंदूणी, जागेश्वर जोशी, राजीव अग्रवाल, विनोद कुमार, दिनेश बिष्ट, कपिल कुमार, शम्मी चड्ढा, बृजमोहन उनियाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें