कण्वघाटी। शूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्रालय (एमएसएमई) और सिडकुल निर्माता संघ सिगड्डी की ओर कोटद्वार में हिमालयन डेवलपमेंट एक्सपो में विभिन्न उद्योगों और सरकारी संस्थाओं की ओर से तीन दिवसीय प्रदर्शनी का आयोजन किया गया है।
प्रदर्शनी के पहले दिन 35 उद्योगों ने स्टॉल लगाकर अपने उत्पादों का प्रदर्शन किया।
मंगलवार अपराह्न करीब 3:00 बजे प्रदर्शनी का उद्घाटन बतौर मुख्य अतिथि कृषि उत्पादन मंडी समिति के अध्यक्ष सुमन कोटनाला और बीडीसी मेंबर सुनीता कोटनाला ने रिबन काटकर किया।
प्रदर्शनी में 35 स्टालों पर उद्योगों और सरकारी संस्थाओं की ओर से उत्पादों का प्रदर्शन किया गया। सिडकुल निर्माता संघ के अध्यक्ष सुनील गुप्ता व महासचिव विवेक चौहान ने बताया एक्सपो का कोटद्वार में पहली बार आयोजन किया गया है जिसमें उद्यम से जुडे़ व्यापारियों और विद्यार्थियों को लाभ मिलेगा। यहां एक ही छत के नीचे जहां उद्योगों की मार्केटिग की समस्याएं हल होंगी, वहीं एक दूसरे की प्रिंटिग, नई तकनीकी, बाजार, पैकेजिंग, उत्पादन क्षमता, ढुलाई व व्यापार की जरुरतें भी शेयर होंगी। प्रदर्शनी में जीके कंसल, साहिल अजनबी, विपिन गहलौत, डॉ. एसएम गुप्ता, विपुल कुमार, मुनेश नेगी, रविंद्र कुमार, डॉ. आशुतोष शर्मा, डॉ. आनंद कटियार, प्रभु प्रसाद सारंगी मौजूद रहे।