फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीबीसीएस प्रथम सेमेस्टर का परिणाम जल्द होगा घोषित

Wed, 04 May 2016 10:25 PM IST
अमर उजाला, श्रीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
गढ़वाल विवि में सीबीसीएस सिस्टम के तहत आयोजित प्रथम सेमेस्टर परीक्षाओं का परिणाम जल्द ही घोषित होगा। विवि प्रशासन का कहना है कि विद्या परिषद की बैठक में सेमेस्टर परीक्षा क्वालीफाई व क्रेडिट सिस्टम के लिए तय मानकों पर पुन: चर्चा की जाएगी। स्वीकृति मिलते ही परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया जाएगा।
विज्ञापन


गढ़वाल विवि में इस सत्र से सीबीसीएस (च्वाइस बेस क्रेडिट सिस्टम) लागू किया गया है। हर छह माह में सेमेस्टर परीक्षा होनी है। विवि प्रशासन ने पिछले वर्ष दिसंबर में प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा कराई थी। अब तक उसका परीक्षा परिणाम घोषित नहीं हो पाया है। जबकि  दूसरी सेमेस्टर की परीक्षा भी होने वाली है।

छात्र लंबे समय से परीक्षा परिणाम घोषित करने की मांग कर रहे हैं। विवि के परीक्षा नियंत्रक प्रो. केडी पुरोहित ने बताया कि विद्या परिषद की बैठक में सेमेस्टर परीक्षा संबंधी नियम कानूनों पर पुन: चर्चा की जाएगी।  स्वीकृति मिलते ही परीक्षा परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे।
विज्ञापन


आज होगी विद्या परिषद की बैठक
श्रीनगर। गढ़वाल विवि की विद्या परिषद की बैठक चौरास परिसर में बृहस्पतिवार को होगी।  विवि के ओएसडी प्रो. डीएस नेगी ने बताया कि विद्या परिषद की बैठक में विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें