फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसआईए के बाद अब होगी जनसुनवाई

Tue, 20 Sep 2016 10:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला श्रीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल मार्ग परियोजना के लिए सामाजिक समाघात निर्धारण (एसआईए) अध्ययन के बाद बाद अब प्रभावित क्षेत्रों में जनसुनवाई होगी। 27 सितंबर से विभिन्न क्षेत्रों में होने वाली जनसुनवाई में एसआईए रिपोर्ट प्रस्तुत की जाएगी। इस मौके पर प्रभावित परिवारों और जनप्रतिनिधियों से सुझाव मांगे जाएंगे। इन सुझावों को पुनरीक्षित सामाजिक समाघात रिपोर्ट और प्रबंध योजना में सम्मिलित किया जाएगा।
विज्ञापन


रेल मार्ग परियोजना के लिए पौड़ी जिले की श्रीनगर तहसील के 12 और पौड़ी तहसील के एक गांव/क्षेत्र की निजी नापभूमि को अधिग्रहीत किया जाना है। उप जिलाधिकारी रजा अब्बास ने बताया कि रिपोर्ट के निष्कर्षों को स्पष्ट करने, पुष्टि करने और उन्हें भूमि अधिग्रहण संबंधी अंतिम दस्तावेज में सम्मिलित करने के लिए प्रभावित परिवारों और जनप्रतिनिधियों के मत लेने के लिए जनसुनवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि जनसुनवाई में प्रभावितों के अलावा संबंधित निकाय/ग्राम पंचायत के भूमि अर्जन संबंधी कर्मचारी भी मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन


यहां होगी जनसुनवाई
27 सितंबर    सौड़
28 सितंबर    चिलगढ़ मल्ला व तल्ला और जनासू की जनसुनवाई खंदूखाल में
29 सितंबर    पुराना श्रीनगर, कोठड़ की जनसुनवाई तहसील सभागार श्रीनगर में
30 सितंबर    श्रीकोट गंगानाली व स्वीत की जनसुनवाई श्रीकोट गंगानाली में
01 अक्तूबर    ढामक, डुंगरीपंथ, पंथ लग्गा, दिखोल्यूं व और बागवान लग्गा चोपड़ा की जनसुनवाई डुंगरीपंथ में
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें