फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: श्रीनगर में श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ, भव्य कलश यात्रा निकली

Fri, 03 Apr 2026 07:30 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। निरंजनी बाग में पितृ मोक्ष की कामना को लेकर सडाना परिवार की ओर से शुक्रवार से श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन शुरू हो गया। कार्यक्रम की शुरुआत सुबह शारदानाथ घाट से निकाली गई भव्य कलश यात्रा के साथ हुई।कलश यात्रा में बड़ी संख्या में महिलाओं, स्कूली बच्चों एवं विभिन्न सामाजिक संगठनों के लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। यात्रा नगर के प्रमुख मार्गों अपर बाजार, गोला बाजार और काला रोड से होते हुए सडाना परिवार के निवास स्थल पर पहुंची। पूरे मार्ग में श्रद्धालुओं का उत्साह देखते ही बन रहा था। इस दौरान कथा व्यास डॉ. शशांक शेखर भी कलश यात्रा में मौजूद रहे। विधिवत पूजन-अर्चना के बाद उनके मुखारविंद से श्रीमद्भागवत कथा का वाचन प्रारंभ हुआ। कथा प्रतिदिन अपराह्न तीन बजे से शाम छह बजे तक आयोजित की जाएगी।आयोजकों के अनुसार, कथा का समापन 9 अप्रैल को पूर्णाहुति एवं भंडारे के साथ किया जाएगा। इस अवसर पर आशीष सडाना, सुदेश सडाना, अरुणा, प्रेम कुमार सडाना, विनीता, प्रियंका, कविता दमीर और जीवन दमीर सहित कई श्रद्धालु मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें