कोटद्वार/लैंसडौन। क्षेत्र की शिक्षण संस्थाओं में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के उपलक्ष्य में रंगारंग कार्यक्रम एवं प्रतिस्पर्धाएं आयोजित की गईं।
एमकेवीएन इंटरनेशनल स्कूल में फैंसी ड्रेस कंप्टीशन, मटकी डेकोरेशन प्रतियोगिता हुई। नर्सरी में रिधार गुसाईं बेस्ट कृष्णा, यूकेजी में अनिका बेस्ट राधा, एलकेजी में आद्विका बेस्ट यशोधा मां एवं अनय बेस्ट बलराम चुने गए। गोपियों के वेश में दिव्यांशी, निहिरा व मिशिका को चुना गया। दुर्गापुरी स्थित एमकेवीएन स्कूल में झांकियां सजाई गईं। कृष्ण जी की पेंटिंग के साथ ही विभिन्न गीतों पर नन्हे-मुन्ने बच्चों ने कृष्ण-राधा के वेश में मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। अनन्या व शिवांश और सुलक्ष्य व त्रिषा बेस्ट राधा-कृष्ण जोड़ी बनी। कृष्ण लीला पर आधारित दही-हांडी कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। एमकेवीएन सीनियर सेकेंड्री स्कूल कण्वघाटी में बेस्ट राधा-कृष्ण जोड़ी में अवनी व नव्या ने प्रथम, आरोही व रोनित ने द्वितीय तथा सृष्टि व देवांश ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कला प्रतियोगिता में अनुष्का, मन्नत, इशानी क्रमश: प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय रहे। एमडी प्रकाशचंद्र कोठारी, शिक्षिका पुष्पा केष्टवाल, ज्योति, कांता देवी, अनुप्रिया शर्मा, पूनम कुकरेती, अंजू रावत आदि का योगदान रहा। मयंक प्रकाश कोठारी सिंधु कोठारी, विपिन जदली, प्रधानाचार्या आरती कंडवाल आदि उपस्थित रहे।
पदमपुर मोटाढाक स्थित नवयुग पब्लिक स्कूल में प्रधानाचार्या नीलम नेगी ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। बच्चों ने जन्माष्टमी से जुड़े सांस्कृतिक कार्यक्रमों से समां बांधा। मटकी फोड़ प्रतियोगिता और बच्चों के साथ अभिभावकों की नृत्य प्रतियोगिता मुख्य आकर्षण रही। सरिता देवी ने प्रथम, सीमा द्विवेदी ने द्वितीय, रेखा देवी ने तृतीय, ज्योति देवी ने सांत्वना स्थान प्राप्त किया। फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता के बच्चों को भी पुरस्कृत किया गया।
बलूनी पब्लिक स्कूल में एमडी अभिलाषा भारद्वाज एवं प्रधानाचार्या जूही नेगी ने श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की बधाई देते हुए कहा कि कृष्ण जन्माष्टमी के पर्व से हमें अपने कर्तव्यों को पूरा करने तथा बिना किसी स्वार्थ के कर्म करने सहित समाज में उच्च आदर्श स्थापित करने की प्रेरणा मिलती है। कार्यक्रम का समापन विद्यार्थियों द्वारा मटकी फोड़कर तथा माखन मिश्री का प्रसाद देकर किया गया। इससे पहले राधा-कृष्ण के वेश में बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों से भावविभोर किया।
हेमनदास सरस्वती शिशु मंदिर जानकी नगर में कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्य प्रदीप नौटियाल ने किया। सुनीता पंत, अंजलि कंडवाल, अंजू चमोला, श्रेया चौधरी के नेतृत्व में हुई प्रतियोगिताओं में श्रीकृष्ण के वेश में रुद्र, ग्रंथ व शुभ्रो, राधा के वेश में सरस्वती, आस्था, ऋतिका, मीरा के वेश में कुंजन, साक्षी, अद्वैता, गोपी के वेश में तनिषा, परी, जया ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान प्राप्त किया। मनोज जोशी, अंचल अग्रवाल, प्रयागदत्त चमोली, गीता रावत, कीर्ति द्विवेदी, पूजा चतुर्वेदी और हेमा पांडेय आदि का सहयोग रहा।
.
लैंसडौन के आर्मी पब्लिक स्कूल लैंसडौन में कृष्ण जन्माष्टमी पर्व धूमधाम से मनाया गया। कक्षा एक से तीन तक के विद्यार्थी राधा-कृष्ण के वेश में नजर आए। कक्षा चार व पांच के विद्यार्थियों ने मटकी व बांसुरी की सजावट की। कक्षा छह से आठ के विद्यार्थियों ने पेंटिंग बनाईं और मटकी फोड़ कार्यक्रम का आयोजन किया। कक्षा छह की अपेक्षा ने एकल नृत्य, कक्षा सात की अशिता ने धार्मिक गीत से मन मोहा। संचालन कक्षा सात की छात्रा चैल्सी ने किया। प्रधानाचार्य विजेंद्र दत्त सुंद्रियाल ने जन्माष्टमी की बधाई देकर कहा कि हमें भगवान कृष्ण के जीवन से सीख लेनी चाहिए और जीवन में आने वाले किसी भी कष्ट का डटकर सामना करना चाहिए।