फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: किशनपुर में मुख्य सड़क पर सजी दुकानें, रूट डायवर्ट से यात्री रहे परेशान

Wed, 14 Jan 2026 07:57 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
किशनपुर और आसपास के क्षेत्रोें के लोगों को बस के लिए भटकना पड़ा
विज्ञापन

कोटद्वार/कण्वघाटी। भाबर के किशनपुर बाजार में गेंद मेले के नाम पर मुजफ्फरनगर और बिजनौर समेत बाहरी क्षेत्रों से आए दुकानदारों ने मुख्य मार्ग पर दुकानें लगा दी जिससे स्थानीय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। भीड़ को देखते हुए कलालघाटी चौकी पुलिस ने हरिद्वार की जीएमओयू बसों और छोटे वाहनों का रूट डायवर्ट कर दिया। इससे किशनपुर और आसपास के क्षेत्रोें से गंगा स्नान के लिए हरिद्वार जाने वाले यात्रियों को बस के लिए भटकना पड़ा।
महिला यात्री शांति देवी ने सड़क पर दुकानें लगाने का विरोध किया। कहा कि लोगों के चलने तक की जगह नहीं बची थी। मुख्य मार्ग पर लगी दुकानों से यातायात व्यवस्था पूरी तरह से चरमराई रही। स्थानीय लोगों का कहना था कि मेले के नाम पर दुकानें लगाने के लिए सड़क से अलग व्यवस्था बनाई जानी चाहिए थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

व्यापार मंडल अध्यक्ष सुनील थपलियाल का कहना है कि व्यापार सभा का इस मेले और सड़कों पर दुकानें लगाने वालों से कोई लेना देना नहीं है। क्षेत्रवासियों ने पुलिस, प्रशासन और नगर निगम से मेले के लिए अलग जगह निर्धारित करने और सड़क पर कतई अव्यवस्था न होने देने की मांग की है। उधर, कलालघाटी चौकी इंचार्ज राजाराम डोभाल का कहना था कि बीते वर्षों की भांति ही इस बार भी रूट डायवर्ट किया गया। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें