संदेश कला सांस्कृतिक एवं सामाजिक संस्था की ओर से एसएन मूवीज के बैनर तले बन रहे हिंदी धारावाहिक पुरुषोत्तम श्रीराम की शूटिंग का शुभारंभ किया गया। 14 दिसंबर को सिद्धबली मेले में धारावाहिक के शीर्षक गीत का विमोचन किया जाएगा।
बुधवार को कोटद्वार के मवाकोट क्षेत्र के अंतर्गत जगदेव बाबा मंदिर में फिल्माया जा रहा हिंदी धारावाहिक पुरुषोत्तम श्रीराम का शुभारंभ महिला कांग्रेस कमेटी की जिलाध्यक्ष रंजना रावत, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष धीरेंद्र चौहान, पार्षद प्रवेंद्र रावत ने संयुक्त रुप से किया। धारावाहिक के निर्देशक संजय सिंह ने बताया कि धारावाहिक पुरुषोत्तम श्रीराम की कहानी भगवान श्रीराम व हनुमान जी के जीवन व स्वामी भक्ति पर आधारित है। धारावाहिक की शूटिंग कण्वाश्रम के जंगलों, पूर्वी झंडीचौड़ से लगे वन क्षेत्र और वन गुजरों के डेरों में की जा रही है। बताया सीरियल का कास्टिंग शीर्षक गीत का प्रोमो तैयार किया जा रहा है, जिसका विमोचन 14 दिसंबर को सिद्धबली मेले किया जाएगा। शूटिंग के अवसर पर पर लोक गायिका शकुंतला बुड़ाकोटी, कृष्णा नेगी, चंद्रमोहन, पिक्की, राजेंद्र राज, कैमरामैन देवेंद्र राणा आदि मौजूद रहे।