जयहरीखाल। भक्तदर्शन राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय जयहरीखाल में सोमवार को हिंदी दिवस मनाया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों के लिए भाषण और निबंध प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। दोनों प्रतियोगिताओं में शिवानी ने प्रथम स्थान हासिल कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
निबंध प्रतियोगिता का विषय हिंदी भाषा एवं बोलियां रखा गया था। इसमें शिवानी ने प्रथम, सोनिया ने द्वितीय और प्रकृति ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं, भाषण प्रतियोगिता का विषय हिंदी सिनेमा एवं साहित्य का अंतर्संबंध रहा। इसमें भी शिवानी प्रथम रहीं। सलोनी रावत ने द्वितीय और कल्पना ने तृतीय स्थान हासिल किया। इस दौरान प्राचार्य प्रो. एलआर राजवंशी, डॉ. सुमन, डॉ. अजय रावत, डॉ. अर्चना नौटियाल, डॉ. मानसी वत्स, डॉ. नेहा शर्मा, डॉ. अभिषेक कुकरेती, डॉ. ऊषा सिंह और डॉ. वसीम अहमद मौजूद रहे।