फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: खो-खो में शिशु विद्या मंदिर और जीजीआईसी दुगड्डा रहे अव्वल

Thu, 19 Feb 2026 05:05 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
पालिका व संस्कृति विभाग पौड़ी की ओर से राजकीय शहीद मेले के उपलक्ष्य में चल रही प्रतियोगिताएं
विज्ञापन

दुगड्डा। नगर पालिका दुगड्डा व संस्कृति विभाग पौड़ी की ओर से राजकीय शहीद मेले के तहत बालक व बालिका वर्ग की खो-खो प्रतियोगिता का आयोजन स्वतंत्रता संग्राम सेनानी भवानी सिंह रावत आदर्श विद्यालय जीआईसी दुगड्डा के खेल मैदान में हुआ। बालक वर्ग में सरस्वती शिशु विद्या मंदिर दुगड्डा व बालिका वर्ग में जीजीआईसी दुगड्डा विजेता रहे।

खेल प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि पालिकाध्यक्ष शांति बिष्ट ने किया। उन्होंने कहा कि खेलों से शारीरिक व मानसिक विकास होता है। प्रदेश सरकार भी खेलों को लगातार बढ़ावा दे रही है। इस मौके पर बालक वर्ग की खो-खो प्रतियोगिता में विजेता व उपविजेता दोनों ही सरस्वती शिशु विद्या मंदिर दुगड्डा की टीमें रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

बालिका वर्ग की खो-खो प्रतियोगिता में जीजीआईसी दुगड्डा की टीम विजेता व गीतांजलि चिल्ड्रन एकेडमी की टीम उप विजेता रही। दोनों वर्गों में विभिन्न विद्यालयों की चार-चार टीमों ने प्रतिभाग किया। इस अवसर पर ईओ जीपी जोशी, सभासद रेनू सुंद्रियाल, सुशीला देवी, अंशु जैन, अतुल अग्रवाल, पूर्व सभासद एवं भाजपा मंडल अध्यक्ष दीपक ध्यानी, जिला महामंत्री राहुल जैन आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें