फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: जनसरोकारों की आवाज बुलंद कर रहा है शैलवाणी

Sun, 15 Mar 2026 05:24 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। शैलवाणी परिवार की ओर से शैलवाणी रजत जयंती सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान शैलवाणी, मैं हूं हिमालय और मालिनी के तट पर पुस्तकों का विमोचन और विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य के लिए चार लोगों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

बलभद्रपुर में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विधानसभा अध्यक्ष एवं क्षेत्रीय विधायक ऋतु खंडूड़ी ने फूलदेई पर्व की शुभकामनाएं दीं। कहा कि यह पर्व उत्तराखंड की समृद्ध लोक संस्कृति, प्रकृति प्रेम और सामाजिक एकता का प्रतीक है। अध्यक्ष ने कहा कि शैलवाणी पिछले 25 वर्षों से जनसरोकारों, सामाजिक मुद्दों और क्षेत्रीय समस्याओं को प्रमुखता से उठाते हुए समाज को जागरूक करने का सराहनीय कार्य कर रहा है। साहित्यकार डॉ. नंद किशोर ढौंडियाल, कुसुमलता गुसाईं मुखर्जी, डॉ. नारायण चंद्र अग्रवाल (किड़ानेर) और लोक कलाकार नंदलाल भारती (चकराता) देहरादून को सम्मानित किया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें