फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: शहीद मुकेश बिष्ट स्मृति फुटबॉल टूर्नामेंट शुरू, बाल भारती की जीत से आगाज

Sat, 17 Oct 2026 06:57 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। भाबर क्षेत्र के अंतर्गत इंटर कॉलेज मोटाढाक के खेल मैदान में शनिवार को शहीद असिस्टेंट कमांडेंट मुकेश बिष्ट स्मृति अंतर विद्यालयी फुटबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता के उद्घाटन मुकाबले में गत विजेता बाल भारती पब्लिक स्कूल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए गुरुकुल एकेडमी, चंदनपुरा को 3-1 से हराकर जीत के साथ अभियान शुरू किया। बाल भारती की ओर से अभिज्ञान भट्ट ने शानदार हैट्रिक लगाई। उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता का उद्घाटन सेवानिवृत्त कारगिल युद्ध नायक लेफ्टिनेंट कर्नल चंद्रीपाल पटवाल और बाल भारती पब्लिक स्कूल के निदेशक गिरिराज सिंह रावत ने किया। मैच का आंखों देखा हाल मेहरबान नेगी और तरुण इष्टवाल ने सुनाया। मुकाबले में निर्णायक की भूमिका ऋतिक नेगी, इंद्रा सिंह और सार्थक रावत ने निभाई। आयोजक समिति के सिद्धार्थ रावत ने बताया कि प्रतियोगिता में 20 टीमें प्रतिभाग कर रही हैं। टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला 22 अक्तूबर 2026 को खेला जाएगा। विजेता टीम को 13 हजार रुपये और ट्रॉफी, जबकि उपविजेता टीम को 6100 रुपये और ट्रॉफी प्रदान की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें