फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध खनन में सात ट्रैक्टर ट्रॉलियां पकड़ीं, सीज किया

विज्ञापन
कोटद्वार की सुखरो नदी से अवैध खनन में पकड़े गए ट्रैक्टर ट्रालियों को लाते वन कर्मी। - फोटो : KOTDWAR
विज्ञापन
वन विभाग की एसओजी ने अवैध खनन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए सात ट्रैक्टर ट्रालियों को पकड़कर सीज कर दिया है। एसओजी प्रभारी अनुराग जुयाल ने बताया कि बुधवार तड़के वन विभाग के आरक्षित क्षेत्र में अवैध खनन होने की सूचना मिलने पर सुखरो नदी में छापा मारा गया। वन विभाग की टीम के नदी में उतरते ही अवैध खनन में लगे मजदूर भाग गए। उनके साथ ही कई ट्रैक्टर चालक अपने वाहन समेत नदी से भागने लगे, लेकिन वन विभाग की एसओजी टीम के वन कर्मियों ने सात ट्रैक्टर ट्रॉलियों को अवैध खनन सामग्री के साथ पकड़ लिया। इसके बाद ट्रैक्टर ट्रॉलियों को कोटद्वार रेंज कार्यालय में लाया गया। जहां पर सभी सातों ट्रैक्टर ट्रॉलियों को सीज कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें