फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में सात घायल, दो गंभीर

Fri, 15 Apr 2016 10:46 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कोटद्वार।
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
अलग-अलग जगह हुए सड़क हादसे में सात लोग घायल हो गए। इसमें देवीरोड पर हुई दुघर्टना में एक ही परिवार के चार लोग घायल हुए हैं। हादसे में छह वर्ष की मासूम और उसके चाचा की हालत गंभीर है। परिजनों की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने चालक समेत दो लोगों को हिरासत में ले लिया है। उनसे पूछताछ चल रही है। बताया जा रहा है कि उक्त कार ने शहर में कई और स्थानों पर भी टक्कर मारी।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, बृहस्पतिवार देर रात पदमपुर संगम विहार निवासी प्रदीप नेगी पुत्र बृजमोहन नेगी, पत्नी राखी, छह वर्षीय बच्ची कनक और भाई विनीत नजीबाबाद रोड के एक वेडिंग प्वाइंट से पैदल घर की ओर जा रहे थे। मोटरनगर के पास देवी मंदिर की ओर से आ रही एक तेज रफ्तार कार ने उनको टक्कर मार दी। इससे चारों लोग घायल हो गए। घायलों को राहगीरों ने लहूलुहान हालत में निजी वाहन से राजकीय संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद चारों को भर्ती कर लिया। विनीत के दोनों पैरों पर कार चढ़ने से उसकी हालत गंभीर बनी है, जबकि कनक के सिर पर चोट लगी है। बृजमोहन नेगी की ओर से आरोपी कार चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने और गैरइरादन हत्या के प्रयास में मुकदमा दर्ज कराया गया है। पुलिस ने कार को कब्जे में लेकर सीज कर दिया है।

वहीं, पुलिस के अनुसार जौनपुर बैंक कॉलोनी कोटद्वार निवासी जितेंद्र कुमार बोरा और उनका बेटा कान्हा नजीबाबाद से कार में सवार होकर आ रहे थे। जाफरा के बाद उनकी कार एक पेड़ से जा टकराई। हादसे में उन्हें चोट आई हैं। भाबर रोड पर दुर्गापुर और निंबूचौड़ के बीच घमंडपुर के पास तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से दस वर्षीय आर्यन नेगी पुत्र मेहरबान सिंह नेगी घायल हो गया। उसे परिजनों ने यहां अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें