वरिष्ठ नागरिक संगठन की बैठक में माता मंगला का जन्म समारोह मनाया गया। कार्यक्रम में वरिष्ठजनों के अनुभव और दायित्वों का लाभ समाज के विभिन्न वर्गों को दिलाने का संकल्प लिया गया।
निवर्तमान अध्यक्ष पीएल खंतवाल ने माता मंगला के जीवन परिचय एवं उनके जनसरोकार से अवगत कराया। कार्यक्रम में वरिष्ठ नागरिक संगठन की नई कार्यकारिणी को दायित्व सौंपा गया। वर्तमान अध्यक्ष सुदर्शन सिंह बिष्ट ने कार्यकारिणी सदस्यों से आह्वान करते हुए कहा कि समाज को अपने अनुभवों का लाभ दिलाना हमारी जिम्मेदारी है। वहीं, समाज में कहीं वरिष्ठजन की अनदेखी होने पर प्रशासन अथवा जनप्रतिनिधि को अवगत कराकर समस्या का समाधान कराने के लिए भी प्रयासरत रहना होगा।
महासचिव विनोद नेगी के संचालन में हुई बैठक में अध्यक्ष सुदर्शन सिंह बिष्ट, महासचिव विनोद नेगी, कोषाध्यक्ष सुनील नवानी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजेंद्र बिष्ट, उपाध्यक्ष जयवीर सिंह रावत समेत कई पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।