श्रीनगर। कांग्रेस अनुसूचित मोर्चा के पूर्व प्रदेश सचिव व पूर्व जिला पंचायत सदस्य कैलाश चंद्र ने भाजपा का दामन थाम लिया है। यहां पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा की रीति नीति एवं कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत की कार्यशैली और विकास कार्यों से प्रभावित होकर वह भाजपा में शामिल हुए हैं। उन्होंने कहा कि बीते 30 सालों से कांग्रेस में रहकर उन्होंने कर्मठ कार्यकर्ता के तौर पर कार्य किया है, लेकिन उन्हें उपेक्षा झेलनी पड़ी है। कहा कि डुंगरीपंथ-छांतीखाल मोटर मार्ग की दशा सुधारने के लिए वह 2014 से प्रयासरत थे, कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने मार्ग की दशा और ग्रामीणों की सुविधा को देखते हुए डामरीकरण के कार्यों को स्वीकृति दी। जिससे उनकी वर्षों पुरानी मांग पूरी हुई है, जिसके चलते उन्होंने भाजपा की रीति नीति से प्रभावित होकर भाजपा में शामिल होने का निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि कुछ लोग उन पर अनर्गल आरोप लगा रहे हैं, जो बेबुनियाद है।