फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीनियर कैरम : सिमरन-आशी और अभिजीत-अर्णव की जोड़ी अव्वल

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। क्रैडल पब्लिक स्कूल में वार्षिक खेल सप्ताह के तीसरे दिन शनिवार को विभिन प्रतियोगिताएं आयोजित हुईं। कैरम, शतरंज, बैडमिंटन, खो-खो प्रतियोगिताओं में खिलाड़ियों ने अपने कौशल का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


शनिवार को प्रबंधक रेणुका गुसाईं, प्रधानाचार्या लता बिष्ट एवं राजीव गुसाईं की देखरेख में बालक-बालिका के जूनियर और सीनियर वर्ग में प्रतियोगिताएं शुरू हुईं। जूनियर बालिका वर्ग की एकल कैरम में प्रियांशी, नित्या एवं इशिता, बालक वर्ग की एकल कैरम में समर्थ, रूद्रांश, आदित्य, सीनियर बालक वर्ग की एकल कैरम में मयंक, प्रिंस, साहिल, सीनियर बालिका एकल कैरम में पूजा, निधि एवं अनुष्का ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त किया। सीनियर बालिका युगल कैरम में सिमरन-आशी, अनन्या-कनक, मानसी-प्रिया की जोड़ी, सीनियर बालक युगल कैरम में अभिजीत-अर्णव, दुर्गेश-वरुण, विराट-आयुष की जोड़ी क्रमश: प्रथम, द्वितीय, तृतीय रही।

शतरंज प्रतियोगिता के सीनियर एकल बालिका वर्ग में जाह्नवी, खुशी एवं सिमरन, एकल बालक वर्ग में लविश, श्रेयश एवं शाश्वत ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं, बैडमिंटन प्रतियोगिता के सीनियर एकल बालिका वर्ग में महक प्रथम, मानसी द्वितीय रहीं। सीनियर युगल बालिका वर्ग में उर्मिला-प्रियांशी की जोड़ी प्रथम व आकृति-प्रिया की जोड़ी द्वितीय रही। बैडमिंटन के सीनियर युगल बालक वर्ग में
विज्ञापन




आशुतोष-प्रणत की जोड़ी ने प्रथम एवं अविनव-विराट की जोड़ी ने द्वितीय स्थान पाया। बैडमिंटन के जूनियर युगल बालिका वर्ग में प्रियांशी-पार्थवी की जोड़ी ने प्रथम एवं नित्या-निहारिका की जोड़ी ने द्वितीय और जूनियर युगल बालक वर्ग में शिवांश-सक्षम ने प्रथम एवं मनन-श्रेयस की जोड़ी ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।

वहीं, खो-खो प्रतियोगिता के सीनियर बालक वर्ग में ब्लू हाउस ने प्रथम, येलो हाउस ने द्वितीय, ग्रीन हाउस ने तृतीय, सीनियर बालिका वर्ग में ब्लू हाउस ने प्रथम, रेड हाउस ने द्वितीय एवं येलो हाउस ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें