फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: बेसिक विद्यालयों में शिक्षण कार्य नहीं करेंगे माध्यमिक शिक्षक

Sat, 24 Oct 2026 03:06 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
अपर शिक्षा निदेशक को सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन

कोटद्वार। बेसिक शिक्षकों के आंदोलन के चलते प्राथमिक विद्यालयों में शिक्षण व्यवस्था संभालने के लिए माध्यमिक शिक्षकों को भेजे जाने के आदेशों का राजकीय शिक्षक संघ गढ़वाल मंडल शाखा ने पुरजोर विरोध किया है। इस संबंध में मंडलीय अध्यक्ष जयदीप रावत और मंत्री मनमोहन सिंह चौहान ने हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन अपर शिक्षा निदेशक माध्यमिक, गढ़वाल मंडल को सौंपकर आपत्ति दर्ज कराई है।
ज्ञापन में कहा गया है कि बेसिक शिक्षक टेट की अनिवार्यता समाप्त करने और पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर देहरादून में प्रस्तावित आंदोलन में शामिल हो रहे हैं। इसके तहत प्रदेशभर के प्राथमिक शिक्षक सामूहिक अवकाश लेकर आंदोलन कर रहे हैं। शिक्षकों के अवकाश पर रहने के कारण कुछ जनपदों में मुख्य शिक्षा अधिकारियों की ओर से माध्यमिक शिक्षकों को प्राथमिक विद्यालयों में शिक्षण कार्य के लिए भेजने के आदेश जारी किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

संघ ने इन आदेशों का पुरजोर विरोध करते हुए कहा कि माध्यमिक शिक्षकों को बेसिक विद्यालयों में भेजना स्वीकार नहीं किया जाएगा। संघ का आरोप है कि शासन और विभागीय अधिकारी शिक्षकों की पदोन्नति नहीं करने और टेट की अनिवार्यता लागू करने जैसे मुद्दों पर शिक्षकों को भ्रमित कर रहे हैं। मंडलीय शाखा ने स्पष्ट किया कि शिक्षकों के हितों की अनदेखी और उत्पीड़न किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यदि विभाग की ओर से इस तरह के आदेश जारी कर शिक्षकों पर दबाव बनाया गया तो संघ आगे की रणनीति तय करने के लिए बाध्य होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें