फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसडीएम ने अवैध खनन से भरे तीन ट्रक किए सीज

विज्ञापन
विज्ञापन
एसडीएम ने अवैध खनन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए बुधवार शाम को बीईएल रोड पर छापा मारा। इस दौरान अवैध खनन सामग्री से भरे तीन ट्रकों को सीज किया गया। एसडीएम योगेश मेहरा ने बताया कि छापा मारी के दौरान भाबर की ओर से तीन ट्रक आते हुए दिखाई दिए। तीनों ट्रकों को रोककर उसमें भरी खनन सामग्री के कागजात दिखाने को कहा गया, लेकिन वाहन चालक के पास कागजात नहीं मिले। इस पर तीनों ट्रकों को सीज कर दिया गया। उन्होंने बताया कि पूर्व में अवैध खनन में लगे ट्रक और डंपर चालक छापा पड़ते ही वाहन छोड़कर भाग जाते थे, लेकिन अब वाहनों के नंबर के आधार पर उनके मालिक का पता लगाया जाएगा। मालिक को अवैध खनन की जानकारी दी जाएगी। मालिक के फोन पर उपलब्ध नहीं होने पर अवैध खनन सामग्री की वीडियो बनाते हुए वाहन के सामने नोटिस चस्पा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें