फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधान समर्थकों ने एसडीएम कार्यालय घेरा

Mon, 07 Dec 2015 09:55 PM IST
कीर्तिनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
मलेथा के ग्राम प्रधान के समर्थकों ने एसडीएम कार्यालय का घेराव किया। प्रधान समर्थकों आरोप था कि पर्यावरण संरक्षण के नाम पर आंदोलनकारी पिता-पुत्र गांव का माहौल खराब कर रहे हैं। इस दौरान ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री व जिलाधिकारी को ज्ञापन भी भेजा।
विज्ञापन


मलेथा स्टोन क्रशर आंदोलन की आंच अब तक बुझी नहीं हैं। आंदोलन को लेकर ग्रामीण दो धड़ों में बंट गए हैं। सेामवार को मलेथा के प्रधान शूरवीर सिंह बिष्ट के समर्थकों ने एसडीएम कार्यालय का घेराव कर आंदोलनकारी पिता- पुत्र के खिलाफ नारेबाजी की। ग्राम प्रधान शूरवीर बिष्ट ने कहा कि गांव मे पांच स्टोन क्रशरों का विरोध वह आज भी कर रहे हैं, लेकिन गांव व कृषि भूमि से दूर स्टोन क्रशर का कोई विरोध नहीं है। उन्होंने आंदोलनकारी पिता- पुत्र पर ग्रामीणों को बांटने का आरोप लगाया है। प्रधान संगठन के ब्लाक अध्यक्ष वासुदेव भट्ट ने कहा कि स्वयं को पर्यावरणविद् कहने वाले यह बताएं कि उन्होंने मलेथा गांव में कितना पौधारोपण  किया। जिला पंचायत सदस्य विपिन पंवार ने कहा कि पर्यावरण के नाम पर कुछ बाहरी व्यक्ति माहौल खराब कर रहे हैं।

रविवार को ग्राम प्रधान शूरवीर बिष्ट ने आंदोलनकारी पिता- पुत्र के खिलाफ गांव का माहौल खराब करने के  आरोप में तहरीर दी थी। एसडीएम कार्यालय का घेराव करने वालों में मनोज जोशी, रमा देवी, पूजा देवी, कस्तूरी देवी, पुष्पा देवी, शशि देवी, कल्पना देवी, मोहन सिंह, रविंद्र सिंह, सोबन सिंह चरण सिंह, नरेंद्र सिंह आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें