मृतक होमगार्ड भवानी प्रसाद (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
कोटद्वार-पौड़ी राष्ट्रीय राजमार्ग पर दुगड्डा के पास एक स्कूटी फिसलने से कोटद्वार में तैनात होमगार्ड की मौत हो गई। उसने हेलमेट नहीं पहना था। होमगार्ड की मौत से उसके परिजनों में कोहराम मचा है। स्कूटी पर पीछे बैठा एक युवक घायल हो गया। पुलिस ने मृतक होमगार्ड का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है।
पुलिस के अनुसार, शिवपुर निवासी भवानी प्रसाद (35) पुत्र प्रेमलाल भारती रविवार देर शाम स्कूटी से कौड़िया निवासी नरेश के साथ दुगड्डा से कोटद्वार आ रहा था। ऐता गांव और दुर्गा देवी के बीच उसकी स्कूटी स्लिप हो गई। इससे स्कूटी सवार सड़क पर गिरकर गंभीर रुप से घायल हो गए। स्कूटी सवार भवानी प्रसाद के सिर पर अधिक चोटें आई थी। वह हेलमेट नहीं पहने था। राहगीरों ने दोनों घायलों को राजकीय संयुक्त चिकित्सालय कोटद्वार लाया गया। जहां डॉक्टरों ने होमगार्ड भवानी प्रसाद को मृत घोषित कर दिया। नरेश को जख्मी हालत में भर्ती कर दिया। सोमवार सुबह पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर शव का पोस्टमार्टम करवाया।