फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज खुलेंगे विद्यालय, कोविड की गाइडलाइन पर चलेंगी 10वीं और 12वीं की कक्षाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
गत सात माह से लॉकडाउन के कारण बंद पौड़ी जिले के सात ब्लाकों के 185 सरकारी और गैर सरकारी विद्यालयों के संचालन के लिए शिक्षा विभाग ने तैयारी पूरी कर ली है। सोमवार दो नवंबर को सात ब्लाकों में दसवीं और 12वीं की कक्षाएं शुरू की जाएगी। कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए सभी विद्यालयों को कोरोना गाइडलाइन का पालन करने के सख्त निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

शिक्षा विभाग ने दुगड्डा ब्लाक के 52, नैनीडांडा ब्लाक के 27, जयहरीखाल ब्लाक के 21, यमकेश्वर ब्लाक के 25, पोखड़ा ब्लाक के 17, द्वारीखाल ब्लाक के 23 और बीरोंखाल ब्लाक के 30 सरकारी और गैरसरकारी विद्यालयों में कोविड-19 की गाइडलाइन के अनुसार सफाई करने के बाद कीटनाशक से सैनिटाइज कराया। सामाजिक दूरी के नियम के तहत छात्र-छात्राओं को बैठाने के लिए स्थान बनाए गए। इसके अलावा विद्यालय के मुख्य द्वार पर सैनिटाइजर लगाने के लिए स्थान बनाया गया है। प्रभारी बीईओ दुगड्डा अभिषेक शुक्ला ने बताया कि सोमवार से कक्षा 10वीं और 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए विद्यालय खोलने की पूरी तैयारी कर ली गई है। सभी प्रधानाचार्यों को कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए कोविड-19 की गाइडलाइन का पालन करने के निर्देश दिए गए हैं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें