कोटद्वार। विकासखंड एकेश्वर में श्री गुरु राम राय पब्लिक स्कूल एकेश्वर का वार्षिकोत्सव रंगारंग प्रस्तुतियों के साथ संपन्न हो गया। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य चैधार आरती नेगी व सामाजिक कार्यकर्ता नरेंद्र नेगी ने किया। छात्र-छात्राओं द्वारा गढ़वाली गीतों पर नृत्य, नाटक व कविता की प्रस्तुति दी गई। इस अवसर पर प्रधानाचार्य बलदेव सिंह रावत, चंद्रमोहन पंवार, अखिलेश, संजय, दीपिका, प्रोमिला, सोनम, भवदीप आदि उपस्थित रहे।