फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नदी किनारे जर्जर स्कूल रहेंगे बंद

Mon, 04 Jul 2016 10:00 PM IST
अमर उजाला/पौड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन
जिलाधिकारी चंद्रशेखर भट्ट ने शिक्षा विभाग को नदियों, गाड़-गदेरे के किनारे के विद्यालयों, जर्जर अवस्था के स्कूलों को अग्रिम आदेशों तक बंद करने के निर्देश दिए हैं।  लोक निर्माण विभाग को सड़कों पर आने वाले मलबे को हटाने के लिए जेसीबी तैनात करने व गैंग की मदद लेने भी निर्देश दिए हैं। डीएम ने लोगों से आपदा की सूचना 01368-221840 व 107 पर देने की अपील की है।
विज्ञापन


जिला कार्यालय में आयोजित बैठक में डीएम ने सभी एसडीएम को नदी-नालों, गाड़-गदेरों व संवेदनशील स्थानों पर निवास कर रहे लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने नदी-नालों के किनारे बने भवनों का चिह्नीकरण करने के भी निर्देश हैं। लोक निर्माण विभाग को सड़कों से मलबे को हटाने के लिए जेसीबी व संपर्क मार्गों को खोलने में गैंग की मदद लेने को कहा है। विद्युत विभाग को विभिन्न स्थानों पर ट्रांसफार्मरों की व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं। डीएम ने स्वास्थ्य विभाग को सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर जीवन रक्षक दवाएं उपलब्ध करने को कहा है।

मुख्य कृषि अधिकारी एवं जिला उद्यान अधिकारी को दैवीय आपदा के कारण कृषि व फलों को होने वाली क्षति का आंकलन करने, ग्राम प्रहरियों को आपदा सहायक के रूप में आपदा कार्यों में लगाने, पीआरडी स्वयं सेवकों के नाम व मोबाइल नंबरों की सूची तैयार कर प्रशासन को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


जिले में 29 मार्ग बंद
सोमवार को जिला मुख्यालय व आसपास के क्षेत्रों में दोपहर बाद बारिश शुरू हो गई। बरसात से जिले में उन्तीस मोटर मार्ग व संपर्क मार्ग बंद हैं। जिला आपदा प्रबंधन के अनुसार पीएमजीएसवाई कोटद्वार की 11 और श्रीनगर की पांच, प्रांतीय खंड पौड़ी की दो, लैंसडोन की चार, निर्माण खण्ड कोटद्वार की एक, श्रीनगर की चार और दुगड्डा की तीन बंद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें