फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंदरों ने स्कूल की छत की चादर तोड़ी, बच्चे सहमे

Mon, 08 Feb 2016 10:18 PM IST
अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
सोमवार को बंदरों का उत्पात इतना बढ़ गया कि उन्होंने सरस्वती शिशु मंदिर पौखाल की छत पर लगी चद्दरों को तोड़ डाला। बंदरों के आतंक से बच्चे सहम उठे।
विज्ञापन


विद्यालय के प्रधानाचार्य शिव प्रसाद उनियाल ने बताया कि बंदरों के डर से बच्चे स्कूल आने में कतरा रहे हैं। विद्यालय परिसर में बंदरों के बच्चों को काटने का खतरा बना हुआ है।
स्थानीय नागरिक विनय चंदोला, कुलदीप नेगी, हरीश कुकरेती ने बताया कि बंदर दुकानों और घरों में रखा खाने का सामान चट कर जा रहे हैं, साथ ही तोड़फोड़ कर रहे हैं। विभाग को बंदरों को भगाने के लिए लिखित और मौखिक शिकायत की गई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बंदरों को क्षेत्र से नहीं भगाने पर डीएफओ के घेराव की चेतावनी दी। उधर, लैंसडौन वन प्रभाग की कोटद्वार रेंज अधिकारी एसपी कंडवाल ने कहा कि मौका मुआयना कर क्षेत्र से बंदरों को भगाया जाएगा। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें