फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: आठ साल से बंद है स्कूल, तीन किमी दूर दूसरे स्कूल की दौड़ लगा रहे 13 बच्चे

विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीडांडा/कोटद्वार। नैनीडांडा ब्लॉक के अंतर्गत ग्रामसभा टंडोली में प्राथमिक विद्यालय होने के बाद भी ग्रामसभा के 13 बच्चे पढ़ने के लिए तीन किमी दूर राप्रावि भौन जाने को विवश हैं। सात साल पहले छात्र संख्या शून्य होने के कारण इस विद्यालय का संचालन बंद कर दिया गया था। ग्रामीणों का आरोप है कि सीएम पोर्टल में शिकायत के बाद भी शिक्षा विभाग अभी तक विद्यालय का पुन: संचालन शुरू नहीं कर पाया है।
विज्ञापन

ग्राम प्रशासक दीपक कंडारी, मेहरबान कंडारी, लक्ष्मण सिंह कंडारी ने बताया कि छात्र संख्या शून्य होने के कारण वर्ष 2017 में राजकीय प्राथमिक विद्यालय टंडोली का संचालन बंद कर दिया गया था। वर्तमान में ग्रामसभा टंडोली के 13 बच्चे ग्रामसभा से तीन किमी दूर राप्रावि भौन में शिक्षा ग्रहण करने के लिए मजबूर हैं। कहा कि बंद पड़े इस विद्यालय को खुलवाने के लिए शिक्षा विभाग के उच्चाधिकारियों से कई बार गुहार लगाई गई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। आरोप लगाया कि हर बार जांच के नाम पर विभागीय अधिकारी उन्हें गुमराह कर रहे हैं। मामले में सीएम पोर्टल पर भी शिकायत की गई, लेकिन अभी तक समस्या का निराकरण नहीं हो पाया है। टंडोली प्राथमिक विद्यालय ग्राम पंचायत का पोलिंग बूथ भी है। ऐसे में भवन के बंद रहने से काफी समस्याएं पैदा हो रही हैं। ग्रामीणों ने कहा कि क्षेत्र में वन्यजीवों का भी आतंक बना रहता है। ऐसे में नए सत्र से बंद पड़े गांव के विद्यालय को फिर से संचालित करने की मांग जोर पकड़ रही है। चेतावनी दी है कि जल्द ही समस्या का समाधान नहीं हुआ तो ग्रामीण अभिभावकों के सहयोग से आंदोलन करने को बाध्य होंगे।

.



पिछले एक माह से अवकाश पर होने के बाद सोमवार को पुन: बीईओ का कार्यभार संभाला है। ग्रामीण की मांग से उच्चाधिकारियों को अवगत करा विद्यालय का संचालन शुरू कराने के प्रयास किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन




- वर्षा भारद्वाज, बीईओ नैनीडांडा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें