फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: 31 मेधावी व आर्थिक रूप से कमजोर छात्र-छात्राओं को दी छात्रवृत्ति

Thu, 05 Feb 2026 05:28 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। जयहरीखाल ब्लॉक के अंतर्गत जीआईसी सेंधीखाल में आयोजित कार्यक्रम में स्वर्गीय दान सिंह रावत की पुण्य स्मृति में विद्यालय के 31 मेधावी छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति प्रदान की गई।
विज्ञापन

विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि स्व. दान सिंह रावत के पौत्र एवं नेवी कमांडर राहुल रावत ने किया। उन्होंने खेल, शिक्षा, सांस्कृतिक समेत विभिन्न शैक्षिक गतिविधियों में अव्वल रहे मेधावी छात्र-छात्राओं व आर्थिक रूप से कमजोर, अनाथ बच्चों को छात्रवृत्ति प्रदान की। बच्चों का मागदर्शन करते हुए उन्होंने कहा कि जीवन में मुकाम हासिल करने का कोई सरल तरीका नहीं है। प्रधानाचार्य एनएम बमराड़ा ने विद्यालय व छात्र हित में इस नेक कार्य के लिए रावत परिवार का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर पारिवारिक सदस्य मनोरमा रावत, अंकिता रावत, भारतीय नौसेना की लेफ्टिनेंट कुमारी निहारिका रावत ने भी छात्रों का मार्गदर्शन किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें