फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: अग्निवीर सेल को एसबीआई ने दिए पांच लाख के कंप्यूटर

Sat, 22 Aug 2026 04:25 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
लैंसडौन। भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) की लैंसडौन शाखा की ओर से कॉर्पोरेट सामाजिक दायित्व (सीएसआर) के तहत गढ़वाल राइफल्स के अग्निवीर सेल को पांच लाख के कंप्यूटर सिस्टम उपलब्ध कराए गए।
विज्ञापन

कार्यक्रम में एसबीआई के उप महाप्रबंधक राजीव रंजन, क्षेत्रीय प्रबंधक पंकज शर्मा, लैंसडौन शाखा प्रबंधक पुनीत बड़थ्वाल और रक्षा संबद्ध प्रबंधक राहुल अग्रवाल ने गढ़वाल राइफल्स के कमांडेंट ब्रिगेडियर विनोद सिंह नेगी को कंप्यूटर सिस्टम सौंपे। कमांडेंट ब्रिगेडियर विनोद सिंह नेगी ने कहा कि एसबीआई की ओर से उपलब्ध कराए गए कंप्यूटर सिस्टम से अग्निवीर सेल के कार्यों में तेजी आएगी।
एसबीआई के उप महाप्रबंधक राजीव रंजन ने कहा कि गढ़वाल राइफल्स देश का महत्वपूर्ण सैन्य प्रतिष्ठान है। उन्होंने बताया कि मार्च में भी एसबीआई ने बुजुर्ग, दिव्यांग और अन्य पेंशनरों के स्वागत सेल के लिए करीब साढ़े नौ लाख रुपये की लागत के इलेक्ट्रिक वाहन समेत अन्य सामग्री उपलब्ध कराई थी। इस दौरान लेफ्टिनेंट कर्नल शशांक शेखर, लेफ्टिनेंट कर्नल विजय तोमर और मेजर आर.साहिल मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें