फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: किशनपुर में एसबीआई का एटीएम चार दिन से खराब, ग्राहक परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कण्वघाटी/कोटद्वार। भाबर के किशनपुरी स्थित एसबीआई ब्रांच से सटा एटीएम पिछले चार दिन से खराब पड़ा हुआ है। इससे पहले कई दिन तक उसमें पैसे नहीं थे। एटीएम खराब होने के कारण ग्राहकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्राहकों को कहना है कि बीते चार दिन से वे बैंक के एटीएम के ठीक होने का इंतजार कर रहे हैं, लेकिन संबंधित कर्मचारी और अधिकारी सुनने को तैयार नहीं है।
किशनपुर निवासी उपभोक्ता राम सिंह, दीपक कुमार, गौरी शुक्ला, चंद्रकांत सिंह, जेपी बहुखंडी का कहना है कि एसबीआई का एटीएम चार दिन तक खराब पड़े रहने से लोगों को पैसे निकालने के लिए बैंक पर निर्भर रहना पड़ रहा है। स्थानीय निवासी बृज मोहन रावत, नवीन शर्मा, भास्कर नेगी, उमेद सिंह, कविता देवी, राजदुलारी ने बताया कि किशनपुर में स्थापित एसबीआई का एटीएम सुबह 10 बजे खुलता है और शाम को बैंक के साथ ही बंद कर दिया जाता है। इससे लोगों को दिक्कतें होती हैं। उपभोक्ताओं ने एटीएम को सुबह सात बजे से शाम सात बजे तक खोलने की मांग की, जिससे उन्हें इसका लाभ मिल सके।
विज्ञापन

लोगों का कहना है कि किशनपुर क्षेत्र में करीब 35 से 40 हजार की आबादी निवास करती है। यहां एसबीआई व पीएनबी के एक-एक एटीएम हैं। बैंक में भीड़ होने के कारण अधिकतर लोग एटीएम पर निर्भर रहते है। एटीएम में पैसे न होने और ज्यादातर खराब रहने से लोगों को निराश होकर लौटना पड़ रहा है।
विज्ञापन

एसबीआई की क्षेत्रीय प्रबंधक स्तुति सिंह ने बताया कि स्थानीय प्रबंधक समेत एटीएम के रखरखाव वाली कंपनी को निर्देशित किया गया है। किशनपुर एटीएम मशीन में यांत्रिकी खराबी की समस्या आई थी। उसे जल्द ही इसे ठीक कराया जा रहा है।
फोटो समाचार
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें