फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नृत्य प्रतियोगिता में सौरभ, क्यारा, गौरी अव्वल

विज्ञापन
विज्ञापन
विद्या भारती से संबद्ध हेमनदास सरस्वती शिशु मंदिर जानकीनगर में आयोजित ऑनलाइन नृत्य प्रतियोगिता में सौरभ, क्यारा, गौरी, सिया राणा, सुहानी, श्रेया, वंशिका, श्यामभवी ने अपने वर्गों में प्रथम स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

शिक्षक अंचल कुमार अग्रवाल ने बताया कि नर्सरी कक्षा में सौरभ, हार्दिक नेगी, अंश नेगी ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त किया। एलकेजी में क्यारा प्रथम, काव्या और तेजस संयुक्त रूप से द्वितीय और तानिया तृतीय स्थान पर रहे। यूकेजी में गौरी, करन ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय स्थान पाया। सक्षम और प्रतीक संयुक्त रूप से तृतीय स्थान पर रहे। कक्षा एक में सिया राणा, दिव्यांशी, अपेक्षा बड़ोला, कक्षा दो में सुहानी, हर्षिता, अंशिका ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त किया। कक्षा तीन में श्रेया, आयुषि बडोला क्रमश: प्रथम, द्वितीय स्थान पर रहे। दिव्या और कार्तिक संयुक्त रूप से तृतीय स्थान पर रहे। कक्षा चार में वंशिका, आराध्या ने क्रमश: प्रथम और द्वितीय स्थान प्राप्त किया। अनन्या व खुशी बिष्ट संयुक्त रूप से तृतीय स्थान पर रहे। कक्षा पांच में श्यामभवी, नंदिनी, दीपिका राणा ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त किया। निर्णायक की भूमिका गीता रावत और सुनीता पंत ने निभाई। समापन पर प्रधानाचार्य प्रदीप नौटियाल ने बच्चों के मानसिक, शारीरिक और बौद्धिक विकास के लिए इस प्रकार के आयोजनों को महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने विजेता प्रतिभागियों को बधाई भी दी। इस मौके पर प्रयागदत्त चमोली, जागनलाल, योगेश नेगी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें