फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: नीति घाटी मैराथन में कोटद्वार के सतीश रहे तृतीय

Mon, 01 Jun 2026 06:24 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
- सीआरपीएफ से सेवानिवृत्त सहायक कमांडेंट हैं सतीश
विज्ञापन

कोटद्वार। उत्तराखंड पर्यटन विभाग और भारतीय सेना के संयुक्त प्रयासों से फिट इंडिया अभियान के तहत रविवार को सीमांत क्षेत्र नीति घाटी में आयोजित 42 किलोमीटर मैराथन में कोटद्वार के सेवानिवृत्त सहायक कमांडेंट सतीश भारद्वाज ने तीसरा स्थान हासिल किया। उनकी इस उपलब्धि से क्षेत्र के लोगों में खुशी की लहर है। मास्टर एथलीट महावीर सिंह बिष्ट ने बताया कि 60 वर्ष से अधिक आयु वर्ग की प्रतियोगिता में बालासौड़ निवासी 63 वर्षीय मास्टर एथलीट सतीश भारद्वाज ने तीसरा स्थान प्राप्त कर कोटद्वार और गढ़वाल का नाम रोशन किया है। सतीश भारद्वाज केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) से सेवानिवृत्त सहायक कमांडेंट हैं और लंबे समय से एथलेटिक्स प्रतियोगिताओं में सक्रिय हैं। प्रतियोगिता के आयोजकों ने उन्हें मेडल के साथ 15 हजार रुपये की पुरस्कार राशि प्रदान कर सम्मानित किया। मैराथन में देशभर से आए 933 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। आयोजन का उद्देश्य सीमांत क्षेत्रों में पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा देने के साथ-साथ लोगों को फिटनेस और स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूक करना था। क्षेत्रवासियों ने सतीश भारद्वाज की इस उपलब्धि पर उन्हें बधाई देते हुए भविष्य में भी इसी तरह उत्कृष्ट प्रदर्शन की कामना की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें