फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: सतगुरु नानक प्रगटिया मिटी धुंध जग चानण होआ...

Thu, 23 Oct 2025 04:52 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कोटद्वार। सिख धर्म के संस्थापक श्री गुरु नानक देव के प्रकाशोत्सव के उपलक्ष्य में नगर में परंपरागत प्रभातफेरी शुरू हुई। पहले दिन श्रद्धालुओं ने प्रभातफेरी में तड़के हरि जस गायन करते हुए धर्म लाभ उठाया।
गुरुद्वारा श्री गुरु नानक सिंह सभा कोटद्वार की ओर से 5 नवंबर 2025 को श्री गुरु नानक देव प्रकाशोत्सव मनाया जाएगा। गुरुद्वारा प्रबंध कमेटी की ओर से तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। वहीं, प्रकाशोत्सव के उपलक्ष्य में बृहस्पतिवार से परंपरागत प्रभातफेरी भी शुरू हो गई। तड़के पांच पर गोविंद नगर स्थित गुरुद्वारा साहिब से प्रभातफेरी शुरू हुई। सबसे आगे श्रद्धालु निशान साहिब लेकर चल रहे थे। पीछे संगत हरि जस, शबद गायन करते हुए हुए चल रहे थे। नगर के विभिन्न मार्गों का भ्रमण करते हुए प्रभातफेरी सरदार महिमा सिंह के आवास पर पहुंची। यहां श्रद्धालु परिवार ने पुष्प वर्षा कर संगत का स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सरदार महिमा सिंह के आवास पर गुरुद्वारा साहिब के मुख्य ग्रंथी ज्ञानी गुरजंट सिंह एवं शूरवीर सिंह की देखरेख में पाठ एवं गुरुबाणी कीर्तन का आयोजन कर प्रसाद वितरित किया गया। प्रभातफेरी में हरि जस का गायन करते हुए संगत वापस गुरुद्वारा साहिब पहुंची। प्रभातफेरी में गुरुद्वारा प्रबंध कमेटी के अध्यक्ष अनिल भोला, अश्वनी भाटिया, गोल्डी भाटिया, अशोक भाटिया, सरदार महेंद्र सिंह, प्रवेश भाटिया, स्त्री सत्संग की प्रधान पुष्पा सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें