फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: सरोजनी देवी लोक विकास समिति ने की स्वास्थ्य विभाग की निंदा

Sun, 04 Jan 2026 07:49 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। स्व. सरोजनी देवी लोक विकास समिति की सुमन मार्ग स्थित कार्यालय में हुई बैठक में वक्ताओं ने स्वास्थ्य विभाग पर मरीजों के प्रति असंवेदनशील रवैया अपनाने व मानवाधिकार आयोग का ध्यान भटकाने का आरोप लगाते हुए निंदा की है।
विज्ञापन

समिति के संघर्ष के बाद बेस अस्पताल में डायलिसिस सेंटर तो स्थापित हुआ लेकिन विशेषज्ञ की नियुक्ति नहीं हुई। इससे लोगों को सेंटर का लाभ नहीं मिल पा रहा है। सामान्य गुर्दा रोगियों को सप्ताह में दो या तीन बार और गंभीर रोगियों को सप्ताह में चार से पांच बार डायलिसिस करवाना पड़ता है। गढ़वाल व सीमांत जनपद बिजनौर के रोगी डायलिसिस के लिए इसी चिकित्सालय पर निर्भर है। एक माह में डायलिसिस कराने वाले रोगियों की संख्या करीब 700 के आसपास है। समिति के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह नेगी की अध्यक्षता में हुई बैठक में चंद्र सिंह नेगी, नारायण सिंह नेगी, कुंवर सिंह रावत, गंभीर सिंह असवाल आदि ने विचार रखे। संचालन गजे सिंह रावत ने किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें