फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वसंत पंचमी पर विद्यालयों में हुआ सरस्वती पूजन

विज्ञापन
विज्ञापन
वसंत पंचमी के अवसर पर प्रताप सिंह नेगी सरस्वती शिशु मंदिर काशीरामपुर तल्ला में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ बतौर मुख्य अतिथि सेवा भारती के अध्यक्ष व विद्यालय के व्यवस्थापक डा. घनानंद शर्मा ने किया। कार्यक्रम के दौरान नेत्र सिंह और रूचिन माहेश्वरी को सम्मानित किया। इस मौके पर पंडित प्रेम खुगशाल के सानिध्य में हवन यज्ञ किया गया। कार्यक्रम में प्रधानाचार्य रणवीर लाल निर्मोही, सेवा भारती के उपाध्यक्ष दलजीत सिंह, आशीष गुप्ता, रोहित अग्रवाल, दुर्गेश ममगाईं, महेश चंद्र पांडेय, अर्चना शर्मा, हरीश सकलानी, संगीता रावत, सारिका गुप्ता, मीनाक्षी चमोली, अंजू रावत आदि मौजूद रहे। संचालन राहुल निर्मोही ने किया। इधर, सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, जशोधरपुर में वसंत पंचमी के मौके पर हवन यज्ञ और सरस्वती पूजन किया गया। प्रधानाचार्य निर्मल केमनी ने सरस्वती पूजन के महत्व पर विस्तार से जानकारी दी। हवन यज्ञ में विद्यालय के अध्यक्ष कैलाश चंद्र नैथानी समेत छात्र-छात्राएं मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें