जिलाधिकारी डा. विजय कुमार जोगदंडे ने मुक्ता मिश्रा को चौबट्टाखाल का एसडीएम नियुक्त किया है। जबकि अब तक चौबट्टाखाल के साथ कोटद्वार का अतिरिक्त कार्यप्रभार देख रहे संदीप कुमार को कोटद्वार में स्थायी तैनाती दे दी है। एसडीएम चौबट्टाखाल मुक्ता मिश्रा को सतपुली का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। स्थायी तैनाती मिलने से एसडीएम संदीप कुमार अब कोटद्वार को पूरा समय दे सकेंगे। एसडीएम ने कहा कि वह विधानसभा चुनाव की तैयारियों के साथ ही कोटद्वार पर पूरा फोकस करेंगे। पुलिस और प्रशासन के साथ ही अन्य विभागों के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करते हुए काम किया जाएगा।